कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगी 56 पदों पर भर्ती:मुख्यमंत्री से 4.37 करोड़ की स्वीकृति भी मिली, जशपुर के लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पत्थलगांव विकास खंड के कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 56 नए पदों की स्वीकृति दी गई है। इन स्वीकृत पदों में अस्पताल अधीक्षक, सर्जन और विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद शामिल हैं। मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और दंत विशेषज्ञ की नियुक्तियां की जाएंगी। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और ओटी टेक्नीशियन के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा लेखापाल, फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड-3, ड्रेसर, वार्ड बॉय, आया और भृत्य के पद भी भरे जाएंगे। इन सभी पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *