कोतमा नगरपालिका विकास की राह पर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का हुआ निर्माण

कोतमा नगरपालिका विकास की राह पर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का हुआ निर्माण

अध्यक्ष, मुख्य नपा अधिकारी और उपयंत्री के प्रयासों से कार्य सम्पन्न

संतोष कुमार झा आर्यावर्त समाचार

कोतमा। नगर निकाय किसी शहर या कस्बे का वह स्व-प्रशासनिक निकाय है जो स्थानीय स्तर पर शासन और विकास के लिए जिम्मेदार होता है. यह निकाय सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करता है, जैसे कि पानी, सफाई, सड़क, और शिक्षा.  नगर निकाय उस क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्थानीय स्तर पर शासन प्रदान करता है. यह सार्वजनिक सेवाएं जैसे पानी, सफाई, सड़क, और शिक्षा प्रदान करता है. नगर निकाय शहरी विकास और नियोजन में भी शामिल होता है। यह एक स्व-प्रशासनिक निकाय है, जिसका मतलब है कि यह अपनी नीतियों और निर्णयों को खुद बनाता है और लागू करता है।

शापिंग कॉम्प्लेक्स से मिलेगा स्वरोजगार

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद कोतमा के अध्यक्ष अजय सराफ एवं उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार के अथक प्रयास से नगर के पुराना बाजार अस्पताल परिसर में नई दुकानों को संचालित करवाकर बाजार को मजबूत करने की दिशा में नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था जो अब बनकर तैयार है अध्यक्ष अजय सराफ ने कहा कि कुछ बेरोजगार व्यक्ति जो अपना खुद का व्यापार करना चाहते हैं और उन्हें बाजार में स्थान नहीं मिल पाता है के वेभी इस कॉम्प्लेक्स में अपना कारोबर संचालित कर सकते हैं। अध्यक्ष अजय सराफ ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका के द्वारा जल्द ही इन दुकानों की नीलामी करके चयनित दुकानदारों को दुकान एलॉट किया जाएगा, साथ ही आपने बताया कि नगर में और भी कई लोक निर्माण कार्य चल रहे हैं जो कि अपनी पूर्णता को शीघ्र प्राप्त करेंगे, जनता हमें जो सहयोग मिल रहा है उससे हमें पूरी आशा है कि नगर में विकास के कार्य बराबर गति से चलते रहेंगे। नगरपालिका कोतमा के द्वारा हाल ही में वार्ड 11, 12 की पेयजल समस्या को समाप्त करने के लिए ओव्हरहेड टैंक निर्माणकार्य के लिए भूमिपेजन कराकर कार्य प्रारंभ करवा लिया गया है जो कि कुछ ही दिनों में उपलब्धि बनकर उभरेगी।

क्या कहते हैं नपा अधिकारी

लगभग 80 लाख रूपये खर्च कर वार्ड क्रमांक 3 के मार्केटिंग काॅम्पलेक्स में 30 दुकानें बनाई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार करने में आसानी होगी। नपा को भी आय प्राप्त होगी यह मार्केटिंग काॅम्पलेक्स परिषद की देखरेख में मुख्य नपा अधिकारी, उपयंत्री ओमवती तिवारी एवं अध्यक्ष अजय सराफ के नेतृत्व में निर्मित हुआ है। यह उपयंत्री के सतत प्रयासों का ही परिणाम है यदि पिछले नपा के कार्यकाल की तुलना की जाए तो इस कार्यकाल में विकास कार्यों में नपा कोतमा आगे है। नपा के विरोध में उठ रहे स्वर के बारे में पूछने पर उपयंत्री ने आर्यावर्त समाचार पत्र को बताया कि जिन तत्वों की स्वार्थपूर्ति नहीं हो पाती अर्नगल आरोप लगाते रहते हैं। कोई भी हो नियमानुसार ही काम होंगे। अध्यक्ष अजय सराफ ने बताया कि नपा क्षेत्र में किसी भी प्रकार अवैध निर्माण बिना अनुमति के नल कनेक्षन अथवा दुकान के नाम पर कोई अवैधाानिक कार्य होगा, तो नगरपालिका सख्त कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है। व्यक्तिगत आरोप लगाने वालों से सिर्फ यह कहना है कि अधिकारी, अध्यक्ष और नपा कर्मचारियों अपनी सीमाएं हैं। सभी कानून की दायरे में रहकर ही कार्य करते हैं। फिर भी यदि कहीं कोई गलती हो तो हमारे संज्ञान में लाएं हम उसे सुधार करने के लिए बाध्य हैं। सार्वजनिक जीवन मे प्रषंसा और आलोचना दोनों होती रहती है। हम उसे सकारात्मकता के साथ स्वीकार करते हैं, प्रषंसा से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और आलोचना से सुधार की। नगरपालिका में कार्यरत उपयंत्री अपने कार्यों के लिए समर्पित है और जनहितैषी कार्यों को पूरी तन्मयता के साथ पूर्ण करने में सक्षम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *