कोयला लोड ट्रेलर ने ट्रांसफॉर्मर को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

सुंदरगढ़ से पावर प्लांट तमनार धोराभांठा की ओर जा रहा लोड ट्रेलर वाहन शनिवार की 11 बजे अनुप पेट्रोल पंप निर्माण स्थल के पास ट्रांसफार्मर से टकरा गया। बारिश और तेज रफ्तार के कारण ट्रेलर गलत साइड में चला गया। टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पूरे हमीरपुर क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। गांव वाले बिजली सेवा ठप होने से परेशान हैं। घटना की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच अक्षय परजा और युवाओं को लगी। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारी डिग्री लाल प्रधान को सूचना दी। ट्रेलर ड्राइवर दरवाजा तोड़कर बाहर निकला। गाड़ी में करंट नहीं आया। इससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जनता को खामियाजा भुगतना पड़ता है। इस रास्ते से रोजाना दोपहिया वाहन, पैदल चलने वाले लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि शासन की नजर में ट्रेलर से मौत का मुआवजा सिर्फ 25 हजार रुपए है। वाहन मालिक और ड्राइवर के पास दस्तावेज सही होने पर कोई कार्रवाई नहीं होती। हर महीने इस रास्ते पर हादसों में एक-दो लोगों की मौत हो जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *