कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:पुलिस ने जब्त की 575 लीटर महुआ शराब, 1000 किलो लहान और भट्ठी नष्ट

कोरबा जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उरगा थाना पुलिस ने ग्राम चीतापाली (घोघरानाला) में छापेमारी के दौरान 575 लीटर महुआ शराब बरामद की और मौके पर ही करीब 1000 किलोग्राम महुआ लहान और शराब बनाने की भट्ठी को नष्ट कर दिया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी नाला पार कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 20-20 लीटर के 4 प्लास्टिक डिब्बे और 5-5 लीटर के 49 जेरीकेन में भरी कुल 575 लीटर महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 किलोग्राम महुआ लहान और भट्ठी को मौके पर ही नष्ट किया गया। उरगा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ प्र.आर. राजेंद्र मरकाम, आरक्षक नरेश टांडेल समेत पूरी टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *