भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नवीन शासकीय महाविद्यालय जालबांधा के प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन एवं स्वीप प्रभारी संजय देवांगन के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने गांधी चौक में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम ने मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय और संदेश के माध्यम से मतदान के महत्व को समझाया। लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उक्त नाटक का वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार कर बिना किसी लोभ के मतदान करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं लगातार रैली निकालकर और इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर एक-एक मतदाताओं तक यह संदेश देते रहेंगे। हमारे एक वोट हमारे गांव, राज्य और देश के विकास से जुड़ा है। बच्चों के द्वारा स्वरचित नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक एक वोट के महत्व को समझाने का प्रयास किया है। स्वीप प्रभारी संजय देवांगन ने अपील किए कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी लालच के निष्पक्ष वोट दें। मतदाता ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “ना नशा से न नोट से, किस्मत बदलेगा वोट से” स्लोगन के माध्यम से जनता को स्वस्थ और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम में 75 छात्र छात्राएं तथा समस्त प्राध्यापकगण डॉ. नवीन राजपूत, महेश साहू, पूजा देवांगन, रवि प्रकाश चतुर्वेदी, नेमू साहू, कमलेश चेलक, हिरेंद्र साहू, रितेश बंजारे, भारती साहू एवं मोनिका सिन्हा शामिल हुए।


