कोरबा में ट्रेलर ने कंपनी के गार्ड को कुचला:पूजा करने के लिए मंदिर जा रहा था, भागते समय बाइक सवार दंपति को भी मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जा रहे गार्ड को कुचल दिया। जिससे अशोक लीलैंड कंपनी के गार्ड मिलन यादव (58) की मौत हो गई। हादसा कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, करीब 1 बजे गार्ड मिलन यादव ड्यूटी पर था। कंपनी के पास स्थित एक मंदिर में पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान सीमेंट से लदे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भागते समय ड्राइवर ने बाइक सवार को मारी टक्कर ट्रेलर चालक इसराइल खान घटना के बाद मौके से भाग निकला। भागते समय उसने एक बाइक सवार दंपति को भी टक्कर मार दी। हालांकि दंपति को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर चालक को पकड़ लिया। डर की वजह से भागा चालक ने बताया कि, वो बलौदाबाजार से काबूबेल जा रहा था। उसे राहगीर नजर नहीं आया और हादसा हो गया। डर के मारे वह भाग रहा था। बाद में उसने खुद 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को उरगा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए हैं और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *