ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:कोरबा में पहिए के नीचे फंसा युवक…मौत; भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा

कोरबा में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। कटघोरा-तुमान मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक कर कर रहा था तभी बाइक सवार को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया का है। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। सामने से आ रही ट्रेलर ने मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, बाइक कटघोरा से तुमान की ओर जा रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मारी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। ओवरटेक के दौरान हादसा स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रास्ते पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है। वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं। यह हादसा भी ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रुका, नहीं तो और भी लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। घटना के बाद लोगों में आक्रोश पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। बाइक के नंबर के आधार पर वारिसों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोगों में आक्रोश देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *