कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा:लाखों श्रद्धालु जुटेंगे, मां सर्वमंगला को पहला निमंत्रण, तैयारियां शुरू

कोरबा में जल्द ही बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम मार्च में पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। परंपरा के अनुसार, कथा की सफलता के लिए पहला निमंत्रण मां सर्वमंगला को अर्पित कर प्रार्थना की गई। अपना सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी ने बताया कि कथा का आयोजन बांकी मोंगरा इलाके के डब डब में हो सकता है। कार्यक्रम स्थल के लिए जिला प्रशासन को दो से तीन जगह के प्रस्ताव दिए गए हैं, जिनका निरीक्षण किया जा रहा है। इसी दौरान, रजगामार क्षेत्र में अपना सेवा घर आश्रम का भूमि पूजन भी बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के हाथों होगा। इस भव्य आयोजन में राणा मुखर्जी, ऋषभ शुक्ला, साकेत शर्मा, संदीप शर्मा, तपिश, रवि गिदवानी, अजय पटेल, उदय श्रीवास्तव, अविनाश दुबे, अखिल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े हैं। मिथलेश दुबे, ऋतु चौरसिया और वरिष्ठ स्वयंसेवक जुड़ावन सिंह का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। क्षेत्र में सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त करने के लिए टी.पी. नगर, कोरबा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास एक नया कार्यालय भी खोला गया है। आयोजकों ने जिलेवासियों से इस दिव्य कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है। कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार, राष्ट्रभाव और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम में कोरबा के अलावा कई जिलों से लोग शामिल होंगे, जिनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *