कोरबा में पेयजल योजना का दुरुपयोग:सीधा पाठ में व्यक्तिगत लाभ के लिए हो रहा पानी का उपयोग; अफसरों से शिकायत

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कराई नारा के ग्राम सीधा पाठ में शासकीय पेयजल योजना के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। एक ग्राम निवासी द्वारा इस योजना का उपयोग व्यक्तिगत लाभ के लिए किया जा रहा है। जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ग्राम पंचायत सरपंच को इसकी जानकारी दी। झा ने कहा कि जल सुविधा का लाभ सभी ग्रामीणों को समान रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने अनियमितता रोकने के लिए सतत निगरानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। जनपद उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की कोई अनियमितता दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। कोरबा जिले में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की है। जिले में 524 आरसीसी पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 100 नल जल योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने इन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *