कोरबा में प्रसव के बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर को हटाने की मांग; सड़क पर बैठे ग्रामीण

कोरबा जिले में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। श्वेता नर्सिंग होम में 1 जून को गोढ़ी निवासी अंजली सिंह को भर्ती कराया गया था। अंजली ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद अंजली को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका के पति रणविजय सिंह के मुताबिक, रात के समय अस्पताल में न तो चिकित्सक मौजूद थे और न ही योग्य नर्सिंग स्टाफ। केवल ट्रेनी स्टाफ थे, उन्होंने ही दवा दी थी। महिला की स्थिति बिगड़ने पर उसे न्यू कोरबा अस्पताल रेफर कर दिया गया था लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने श्वेता नर्सिंग होम का घेराव किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अस्पताल पहुंचे और नारेबाजी की। महिला डॉक्टर को हटाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक डॉ. मनियारो कुजूर को अस्पताल से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *