कोरबा में सील दुकान के पास कबाड़ जब्त:आधी रात पुलिस ने मारा छापा, स्क्रैप से भरा 3 वाहनों के साथ 3 अरेस्ट

कोरबा में जिला प्रशासन की ओर से सील की गई एक कबाड़ दुकान के पास अवैध कारोबार जारी था। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस ने आधी रात छापा मारा। इस दौरान मौके से कबाड़ से भरे तीन वाहन जब्त किए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए वाहनों में लोहे के बड़े पाइप और अन्य कबाड़ भरा हुआ था। वहीं, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी कबाड़ व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वे सील की गई दुकान के बावजूद चोरी-छिपे कबाड़ की खरीद-फरोख्त कर रहे थे और इसे दूसरे जिले में भेजने की फिराक में थे। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। इस कार्रवाई में कबाड़ से भरे वाहन और कुछ लोगों को पकड़ा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लोहे का पुल काटकर चोरी की वारदात बता दें कि कुछ दिनों पहले सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने का मामला सामने आया था। कबाड़ चोर पुल की रेलिंग और लोहे की प्लेटें काटकर ले गए थे। मामले में 15 आरोपी चिन्हित, 5 गिरफ्तार उस मामले में कुल 15 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से एक टाटा एस वाहन, एक स्प्लेंडर बाइक, गैस कटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल फोन और 6,000 रुपए नकद बरामद किए गए थे। उनकी निशानदेही पर लगभग 5 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग भी जब्त की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *