सरगुजा के जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी,ईमेल से हड़कंप:बम एवं डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी, चप्पे-चप्पे में ली तलाशी

सरगुजा के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकीभरा ई मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई मेल जिला न्यायालय के ई-मेल जिला न्यायाधीश को मिला था। सूचना पर सरगुजा एसपी, एएसपी सहित पुलिस टीम जिला न्यायालय पहुंची। बम एवं डॉग स्क्वायड के साथ पूरे न्यायालय परिसर की जांच की गई। आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों की भी कड़ाई से जांच की जा रही है। सरगुजा एसपी ने बताया कि फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिला न्यायालय के न्यायाधीश के ई-मेल में धमकीभरा ई-मेल मिला था, जिसमें जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसकी जानकारी जिला न्यायाधीश ने सरगुजा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। सरगुजा एसएसपी के निर्देश पर एएसपी अमोलक सिंह, सीएसपी राहुल बंसल सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की टीम के साथ बम एवं डॉग स्क्वायड की टीम जिला न्यायालय पहुंच गई। वाहनों के साथ परिसर की कड़ी जांच
पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय में आने-जाने वाले लोगों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर के साथ जवानों को गेट पर तैनात कर दिया। सभी कार एवं दोपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। बम स्क्वायड एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने न्यायालय परिसर की सघन जांच की। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल भी न्यायालय पहुंचे और अब तक की जांच एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। ऐहतियातन सुरक्षा के इंताजाम
सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि सिक्योरिटी थ्रेट का एक ई मेल आया है। इसकी सूचना हमें न्यायालय से मिली है। सूचना पर यहां पुलिस बल लगाया हुआ है। बम स्क्वायड एवं डॉग स्क्वायड की टीम लगाई गई है। जो ई मेल मिला है, उसको भी हमने संज्ञान में लिया है और चेक कर रहे हैं कि ई मेल कहां से आया है। किसने भेजा है और क्या उद्देश्य है। इसकी जांच कर रहे हैं। एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि अभी तक कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिला है। लगातार जांच की जा रही है। यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि ई मेल आउटलुक से आया है, जिसे चेक किया जा रहा है कि कहां से आया है, क्या उद्देश्य है। छत्तीसगढ़ के अन्य न्यायालयों को भी आ चुका है धमकीभरा ईमेल इसके पहले छत्तीसगढ़ के जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल 20 दिन पहले आया था। इसमें दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी की अदालतें शामिल हैं। धमकीभरा ई मेल मिलने के बाद इन न्यायालयों की जांच की गई। बताया गया है कि ये धमकीभरा ईमेल तमिलनाडू से आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *