कोरबा में हाथी के हमले से महिला की मौत:पति खाट के नीचे छिपकर बचाई जान, घर के आंगन में सो रहे थे दंपती

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी के हमले से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि पति ने खाट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार देर रात चैतमा वनपरिक्षेत्र के बेरिउमराव गांव के नीमपानी टोला की है। मृतका की पहचान सुंदरी मझावार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुंदरी पति टिकेश राम मझावार के साथ मंगलवार रात घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान एक अकेला हाथी वहां आ पहुंचा और चिंघाड़ने लगा। आवाज सुनकर पति खाट के नीचे छिप गया। लेकिन सुंदरी हाथी को देखकर भागने लगीं। हाथी ने उसे दौड़ाकर मार डाला। पति किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जनप्रतिनिधियों के साथ DFO ने किया गांव का दौरा वन अमले ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि उन्होंने सुबह जनप्रतिनिधियों के साथ गांव का दौरा किया और घटनाक्रम की जानकारी ली। परिवार को दिया गया 25 हजार मृतक के परिवार को तत्काल 25,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय जंगल या खेत की ओर अकेले न जाएं। हाथी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *