तोपचांची में कमरे फंदे से लटका मिला युवक का शव:​​​​​​पांच दिन पहले ही लौटा था घर, साड़ी के फंदे से लटकी मिली लाश

धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत नारकोपी बस्ती निवासी ओम प्रकाश महतो (30) की मंगलवार की रात उसके कमरे में फंदे से लटका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओम प्रकाश महतो दूसरे राज्य में एक निजी कंपनी में फिटर का काम करता था और पांच दिन पहले ही अपने घर तोपचांची लौटा था। मंगलवार को वह एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर वापस आया। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी से खाने के लिए पूछा। इसके बाद पति-पत्नी और उनका बच्चा खाना खाकर सो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची देर रात अचानक परिजनों ने देखा कि ओम प्रकाश पंखे से साड़ी के सहारे लटका हुआ है। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक के मामा मनोज महतो ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी भांजे से बातचीत हुई थी। उसने मुझे घर आने का निमंत्रण भी दिया था और उस समय सब कुछ सामान्य लग रहा था। मनोज महतो के अनुसार, शाम में बर्थडे पार्टी में जाने की जानकारी मिली और बाद में देर रात आत्महत्या की खबर आई। उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि ओम ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वह अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बच्चे को छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *