कोरबा में 6वीं की छात्रा से दुष्कर्म:डॉक्टर ने मेडिकल करने से किया इनकार, अधिकारियों का फोन आया तो की जांच

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से 6वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार को 14 साल के नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया है। जब पुलिस और परिजन पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर इनकार कर दिया। हालांकि, अधिकारियों का फोन आया तो मेडिकल हुआ। यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 14 साल के लड़के ने दो बार नालाबिग छात्रा से दुष्कर्म किया था। जब कल शाम उसकी तबीयत बिगड़ी तो मामले का खुलासा हुआ और परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महिला-पुरुष पुलिसकर्मी और परिजन जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। सीनियर महिला डॉक्टर ने मेडिकल किया इनकार जब डॉक्टर को घटना की जानकारी दी गई, तब ड्यूटी पर तैनात सीनियर महिला डॉक्टर ने मेडिकल जांच करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस और परिजन पीड़िता को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। आखिरी में मामले की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। उन्होंने जिला मेडिकल प्रबंधन के अधिकारियों से बात की। रात 11:30 बजे हुआ जांच इसके बाद करीब रात 11:30 बजे पीड़िता का मेडिकल हुआ। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि बालिका के साथ गलत होने की सूचना मिलने के बाद शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस मामले में अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। तबीयत बिगड़ी के बाद पर परिजनों ने इसकी शिकायत की थी। मेडिकल जांच में हुए देरी पर होगी कार्रवाई इधर, मेडिकल कॉलेज के सह अधीक्षक रविकांत जाटव ने बताया कि रात 10 बजे पुलिस विभाग से फोन आया था कि मेडिकल जांच नहीं हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग के अध्यक्ष से बात की। मेडिकल जांच में हुए देरी के लिए जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *