घुनघुट्टा नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला:बाइक सहित गिर गए थे दो युवक, एक दिन पहले मिला था एक शव

सरगुजा जिले के घुनघुट्टा नदी में बुधवार की शाम बहे बाइक सवार दूसरे युवक का शव शुक्रवार को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे पड़ा हुआ मिला। दरिमा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार युवक और उसका दोस्त दोनों बाइक सहित नदी में गिर गए थे। गुरुवार को एक युवक का शव निकाल लिया गया था। शुक्रवार को शव की तलाश में अभियान चलाया गया तो लापता युवक का शव भी मिल गया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि घुनघुट्टा नदी में एक युवक की लाश तैर रही है। दरिमा पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। नदी में एक बाइक और एक जोड़ी जूते के साथ एक जोड़ी चप्पल मिला। युवक की शिनाख्त पलगढ़ी निवासी हिमांशु सिंह (20) के रूप में हुई। उसके दोस्त कार्तिक सिंह (18 वर्ष) का देर शाम तक पता नहीं चला। दूसरे दिन अभियान चलाया तो मिला शव
लापता कार्तिक सिंह की तलाश में दरिमा पुलिस ने दूसरे दिन खोजबीन के लिए अभियान शुरू किया। गुरुवार की रात मैनपाट इलाके में हुई भारी बारिश के कारण घुनघुट्टा डेम के सभी 8 गेट खोल दिए गए थे। पुलिस ने तलाशी अभियान के लिए गुरुवार को घुनघुट्टा डेम के खुले दो गेटों को बंद कराया था। शुक्रवार को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उफनती घुनघुट्टा नदी के किनारे कार्तिक सिंह का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अपनी मां को लेने जा रहा था मृतक युवक
परिजनों ने बताया कि मृत युवक हिमांशु सिंह अपनी मां को लेने लिए कलगसा जा रहा था, जो उसका नानी का घर है। हिमांशु सिंह के पिता ओमेलाल ने पत्नी और बच्चों को कई साल पहले छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। हिमांशु सिंह और उसका छोटा भाई अपने चाचा समय लाल के घर रहते थे। उसकी मां अपने मायके पलगढ़ी में रहती थी। धान की रोपाई शुरू करने के लिए हिमांशु सिंह अपनी मां को लेने के लिए कलगसा जाने के लिए बाइक से निकला था। उसके साथ उसका दोस्त कार्तिक सिंह भी बाइक पर सवार था। हिमांशु ने अपनी मां को फोन कर बुधवार शाम आने की जानकारी दी थी। दोनों बाइक से जा रहे थे। रास्ते में नदी के किनारे मोड़ पर बाइक तेज रफ्तार में सीधे खाई में गिर गई और दोनों बाइक सहित उफनती नदी में गिर गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *