कोरबा में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन टीपी नगर चौक से शुरू हुआ। भाजपा कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने कार्यालय के पास बैरिकेड्स लगा रखे थे। लेकिन कार्यकर्ताओं ने इन्हें तोड़ दिया। कार्यालय पहुंचकर उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने पुतला दहन के दौरान आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों को रोक नहीं पाई। भ्रष्टाचार और काले कारनामों की जांच हो – बीजेपी भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और काले कारनामों की जांच हो रही है। इससे कांग्रेस बौखला गई है। नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मां-बेटे और दामाद को जेल में होना चाहिए, जो अभी जमानत पर हैं। भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती आई है। कांग्रेस सरकार में जो भ्रष्टाचार हुए, वे अब सामने आ रहे हैं। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम किया गया। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए…


