कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने किया प्रचार:कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट, BJP के कामकाज पर उठाए सवाल

कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत ने मरवाही नगर पंचायत का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पर तीखा प्रहार करते हुए उनकी 14 महीने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ज्योत्सना महंत ने कहा कि भले ही पिछली बार उनके विधायक मरवाही से चुनाव हार गए थे, लेकिन इस बार मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष की जीत सुनिश्चित है, जो एक विधायक की तरह कार्य करेंगी। सांसद ने कांग्रेस के जनघोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार भले ही उनकी न हो, लेकिन जनता की मांगों को सरकार को स्वीकार करना ही होगा। कार्यक्रम में मरवाही के पूर्व विधायक डॉक्टर के के ध्रुव भी उपस्थित रहे। अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाया गया, जिला अस्पताल की स्थापना की गई और मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *