कोरिया में पुलिस का कॉम्बिंग अभियान:50 लीटर अवैध शराब जब्त, 4 वारंट तामील, 13 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना था। पुलिस ने पांच विशेष टीमें बनाकर सघन चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाया। अभियान में 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत 12 मामलों में कार्रवाई कर 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने 13 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कीं। टीम की बदमाशों पर विशेष नजर टीमों ने 5 निगरानी बदमाशों और 6 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की। दूसरे राज्यों से आए 7 संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध स्थानों और अपराध संभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इससे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। कोरिया पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, जिससे अपराध मुक्त समाज बनाया जा सके। इस अभियान का संचालन पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग और एसपी रवि कुमार कुर्रे के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया। अभियान में 100 से अधिक जवान शामिल इस विशेष अभियान में डीएसपी आशा सेन, डीएसपी श्याम मधुकर, डीएसपी जे. पी. भारतेन्दु के साथ-साथ थाना प्रभारी विनोद पासवान, रक्षित निरीक्षक नितिश आर. नायर एवं विपुल आनंद जागड़े, निरीक्षक डी. पी. सिंह एवं अनिल किंडो, उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, अब्दुल मुनाफ, लवांग सिंह, आलंगों दास, सहित 100 से अधिक जवान ने पांच टीम में पटना क्षेत्र के कूड़ेली, बुढार, तेंदुआ छिन्दियां, रनई, डुमरिया, जमगहना, महोरा, खांडा, खोडरी, डबरीपारा, तरगवा, कटकोना, अंगापुटा, मुरमा, बरदिया, गिरजापुर, पंडोपारा, टेंगनी, सवारावा एवं पटना लोकल में कॉम्बिग गश्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *