2 घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम, हितग्राही परेशान:धमतरी में अतिथि के इंतजार में घंटों बैठे रहे लोग, BJP जिलाध्यक्ष बोले- संज्ञान लेंगे

धमतरी में श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण श्रम अन्न सहायता योजना का शुभारंभ होना था। बुधवार को गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नहीं पहुंचने पर 2 घंटे बाद शुरू हुआ। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था। मुख्य अतिथि के रूप में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर को आमंत्रित किया गया था। अंत में मुख्य अतिथि नहीं पहुंचने के कारण 2 घंटे की देरी के बाद महापौर रामू रोहरा को मुख्य अतिथि बनाया गया। इस दौरान चेक लेने पहुंचे हितग्राही परेशान होते रहे। गर्मी के मौसम में कूलर में पानी की व्यवस्था नहीं थी। हालांकि इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने संज्ञान लेने की बात कही है। दूध मुहं बच्चे लेकर पहुंची महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में दूध मुहं बच्चे लेकर महिलाएं पहुंची थी। छोटे बच्चों के साथ आई माताएं घंटों तक अतिथि का इंतजार करती रहीं। इस उमस भरी गर्मी के बीच यहां सिर्फ अध्यक्षता के इंतजार करते हुए 2 घंटे से ज्यादा बीत गए। हितग्राहियों ने बताया कि करीब 1 घंटे से कार्यक्रम में पहुंचे थे और चेक वितरण करने के लिए उनको बुलाया गया था, हितग्राहियों ने यह भी बताया कि वह 11 बजे से कार्यक्रम में पहुंचे थे। और अतिथि का इंतजार कर रहे थे। संज्ञान में लेने की कही बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर थे लेकिन वह विधानसभा सत्र में है, उनके जगह में रोहरा पहुंचे है। कूलर में पानी की बात को लेकर कहा कि कहा कि ऐसा विभाग के द्वारा हुआ है तो संज्ञान में लिया जाएगा। श्रमिकों को दिए गए एक करोड़ 54 लाख बता दें कि महापौर रामू रोहरा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस योजन के तहत श्रमिकों को 5 रूपए में पौष्टिक और स्वादिष्ट भरपेट खाना मिलेगा। अब श्रमिकों को टिफिन लाने की जरूरत नहीं है, इससे श्रमिकों के समय की बचत होगी। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक हजार से ज्यादा श्रमिकों को एक करोड़ 54 लाख रूपए प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *