मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरी/कोली समाज का एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह 2 फरवरी को बसंत पंचमी पर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नंदीग्राम परिसर, पाटनीपुरा चौराहा (सांई मंदिर के पीछे) में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कोरी/कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर भाई बावलिया तथा मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनसिंह शाक्यवार, प्रदेश महासचिव आनंद वर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय धीमान ने बताया कि समारोह में 9 जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ गायत्री परिवार के आचार्य द्वारा पूर्णत: नि: शुल्क कराया गया। नव युगलों को सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने आशीर्वाद दिया और समाज की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर घनश्याम शेर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर उनका मोमेंटो – शाल- श्रीफल से अभिनंदन किया गया। समारोह प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ, चल समारोह नंदी ग्राम ग्राउण्ड, से प्रारम्भ होकर तीन पुलिया तिराहा होते हुए पुनः नंदी ग्राम कार्यक्रम स्थल पंहुचा। चल समारोह मार्ग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर – वधुओं का स्वागत किया गया। चल समारोह (बारात) में बेंड बाजा के साथ बड़ी तादाद में समाजजन परिवार सहित चल रहे थे। 9 दूल्हे घोड़ी पर और 3 बग्घियों पर दुल्हनें सवार थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष वाबलिया विंटेज कार में सवार थे। इस अवसर पर प्रदेश के स्थानीय मंत्री गण, विधायक गण, वरिष्ठ समाजसेवियों ने वर-वधुओं को उपहार देकर सम्मानित किया।


