भिंड| अखिल भारतीय युवा कोली- कोरी समाज द्वारा 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 11 आजर मिशन स्कूल परिसर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। युवा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश शाक्य ने बताया कि 22 नवंबर 2024 को संगठन द्वारा वीरांगना झलकारी बाई कोरी की 194 वीं जयंती मनाई गई थी।


