भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कोरोना महामारी पर आधारित डॉ. योगेंद्र पांडेय के उपन्यास यशस्विनी का विमोचन किया गया। डॉ. योगेंद्र पांडेय केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में प्रख्यात हिंदी शिक्षक है। उनके अनेक उपन्यास और कहानियां देश के विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित भी हो चुकी हैं। प्रमुख एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रकाश खुंटे ने बताया कि मेरे लिए इस उपन्यास का विमोचन करना गर्व का क्षण रहा।


