कोर्ट मैरिज करने आए युवक को मारे लात-घूंसे:भोपाल में लव जिहाद का आरोप लगाकर हिंदू संगठन ने पीटा; थाने में की शिकायत

भोपाल में कोर्ट मैरिज करने आए एक युवक की हिंदू संगठन के लोगों ने कोर्ट परिसर में ही पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता युवक को मुक्के मार रहे हैं। उसे जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर लात मार रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को मेडिकल के लिए ले गई। इधर, संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया। एमपी नगर थाने पहुंचकर उसकी शिकायत भी की है। बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर निवासी युवक शहजाद अहमद पिपरिया की रहने वाली हिंदू लड़की से कोर्ट मैरिज करने भोपाल कोर्ट आया था। हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि नरसिंहपुर के रहने वाला शहजाद पिपरिया की एक हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भोपाल ले आया था। वह कोर्ट में शादी करने वाला था तभी वकीलों से जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। युवक के साथ मारपीट के वीडियो के बारे में चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि हिन्दू लड़कियों के साथ बढ़ती हुई इन घटनाओं के कारण आक्रोशित लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट की थी। चंद्रशेखर तिवारी से पूछा गया कि वीडियो में वो भी युवक को पीटते दिख रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि उसमें मैं नहीं हूं। लड़के से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई
युवक की पिटाई के अलावा उसका एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग उससे कान पकड़वाकर माफी मंगवा रहे हैं। 42 सेकेंड के इस वीडियो में युवक बता रहा है कि वह शादी करने आया था और युवती उसके पड़ोस में ही रहती है। युवक-युवती को हिरासत में लिया, जांच में जुटी पुलिस हिन्दू संगठनों ने पुलिस से मांग की है कि शहजाद अहमद पर रेप और लव जिहाद की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में ले लिया है। टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि युवती के माता-पिता को बुलाया गया है, उनके आने के बाद ही युवती के सहमति या असहमति संबंधी बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और न ही पुलिस के पास ऐसा कोई वीडियो पहुंचा है। मामले की जांच की जाएगी। मां बोली- एग्जाम का बहाना बनाकर निकली थी बेटी
युवती की मां ने कहा कि मेरी बेटी और इस लड़के की तीन साल से दोस्ती है। हमने हाल ही में कुछ गलत देखा था तो पिपरिया थाने में इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। मेरी बेटी कह रही है कि लड़के को साथ में ले चलो, तब मैं जाऊंगी। उसे उसके घर भेज दो, मैं अपने घर चली जाऊंगी। युवती की मां ने बताया कि वह घर से अपने किसी एग्जाम का बहाना करके निकली थी। वहीं युवती के भाई ने कहा कि यह युवक लंबे समय से सोशल मीडिया पर मेरी बहन से बात कर रहा था। मैंने एक बार अपनी बहन की सोशल मीडिया आईडी चेक की तो यह लड़का लड़की की आईडी बनाकर बात करता था। युवक की पिटाई की 5 तस्वीरें देखिए –

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *