कोलारस एसडीओपी कार्यालय के पास महिला से ठगी:नकली पुलिसकर्मी और तांत्रिक ने उतरवाया मंगलसूत्र; ग्रह-क्लेश दूर करने का दिया झांसा

शिवपुरी जिले के कोलारस में रविवार दोपहर एसडीओपी कार्यालय के पास दो ठगों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसका सोने का मंगलसूत्र ठग लिया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। एक ठग ने खुद को पुलिसकर्मी और दूसरे ने अयोध्या का जानकार बताकर महिला का भरोसा जीता। पीड़िता ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मानीपुरा निवासी 50 वर्षीय उमा परमार (पत्नी पूरन परमार) रविवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीओपी कार्यालय से सटे माता मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। दर्शन के बाद लौटते समय एक बाइक सवार युवक ने उन्हें रोका। उसने खुद को अयोध्या का रहने वाला बताया और दावा किया कि वह ग्रह-क्लेश व पारिवारिक परेशानियां दूर करने का जानकार है। युवक ने कहा कि वह कोलारस में एक डॉक्टर से मिलने आया है। नकली पुलिसकर्मी ने जीता भरोसा इसी दौरान एक अन्य युवक पैदल वहां पहुंचा, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताया। वह सादे कपड़ों में था। पहले युवक ने कथित पुलिसकर्मी के सामने दूसरे ठग के बारे में कुछ बातें कहीं, जिन्हें पुलिसकर्मी ने सही बताते हुए उसे ‘बड़ा जानकार’ बताया। इसके बाद इस ‘जानकार’ ने उमा परमार को उनकी पारिवारिक परेशानियों के बारे में बताकर उन्हें दूर करने का झांसा दिया। मंगलसूत्र उतरवाया और फरार ठग ने महिला से गले में पहना सोने का मंगलसूत्र उतारकर हाथ में लेने को कहा। इसके बाद मंगलसूत्र कथित पुलिसकर्मी को पकड़ाकर कुछ कदम आगे चलने और पीछे मुड़कर न देखने की हिदायत दी। महिला ने भरोसे में आकर जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ाए, दोनों ठग बाइक स्टार्ट कर एक ही बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। CCTV में कैद हुए आरोपी घटनास्थल एसडीओपी कार्यालय की दीवार के पास है। वहां से निकलते समय दोनों ठग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि, दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और फुटेज के आधार पर अज्ञात ठगों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *