खेत में रखी ज्वार-चने की फसलों में लगी आग:जलकर हुई राख; लोगो ने रेत और पानी टैंकरों से बुझाने का किया प्रयास

किसान के खेत में बने फसल खलिहान (भंडारे) में अचानक आग लग गई। कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा ज्वार व चने की फसल जलकर राख हो गई। घटना बालोतरा जिले के मंडली थाना इलाके रोड़वा गांव रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। आग देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन पूरा आग बुझने से पहले पूरी फसल व सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंडली थाना इलाके के रोड़वा गांव निवासी किसान बाबूलाल पालीवाल ने ज्वार व चने की फसलें लेकर खेत में बने खलिहान में रखी हुई थी। रविवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई। हवा के चलते आगे की लपटें तेज हो गई। खेत मालिक के परिजनों और आसपास के लोगों ने पानी व रेत से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन आसपस के लोगों टैंकरों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर मंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग स्थल का ज्यादा लिया। वहीं पटवारी सोहनलाल ने मौके पर पहुचकर आग से होने वाले नुकसान का आंकलन कर फर्द रिपोर्ट बनाइ्र है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *