भास्कर संवाददाता | उज्जैन राजस्थान में पिछले दिनों हुई बच्चों की मौत के बाद शनिवार को मध्यप्रदेश में भी कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो डीएस कफ सिरप प्रतिबंधित कर दी गई है। वैसे तो उज्जैन में इस दवाई के विक्रय को लेकर जानकारी नहीं मिली है, लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन उज्जैन ने पत्र जारी किया है, जिसके अनुसार छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो डीएस कफ सिरप के उपयोग से बच्चों में गंभीर दुष्परिणाम होना पाया गया है। मामले को देखते हुए उक्त दवाओं का क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से निषेध किया जाता है। दोनों दवाओं के क्रय-विक्रय करने पर कार्रवाई होगी। ड्रग इंस्पेक्टर धमेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि अगर इन दवाइयों को विक्रय करता कोई पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी।


