महेश नगर मामले में टीएंडसीपी ने 5 दिन बाद भी निगम को पत्र नहीं भेजा

90 फीट चौड़ी सड़क के लिए छोड़ी गई जमीन पर फिर से प्लॉटिंग के मामले में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की भी ढ़ीलपोल सामने आई है। विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। महेश नगर के रहवासियों की शिकायत के 5 ​दिन बाद भी निगम को पत्र तक जारी नहीं किया। इस कारण कॉलोनी में हो रहे निर्माण को रुकवाने के अलावा नगर निगम के अफसर आगे की कार्रवाई नहीं कर सके। ज्ञात रहे महेश नगर के रहवासियों ने मंगलवार के दिन निगम आयुक्त और टीएंडसीपी कार्यालय में लिखित आवेदन देकर मास्टर प्लान और कॉलोनी के नक्शे के वि​परित मकान आदि निर्माण होने की शिकायत की थी। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने तत्काल काम रुकवाकर रहवासियों को संबंधित विभाग से गलत निर्माण संबंधी दस्तावेज पेश करने की बात कही और रहवासियों ने टीएंडसीपी कार्यालय जाकर रिकॉर्ड में संबंधित विभाग से सवाल जवाब किए। मौजूद अधिकारी अंशुल गुप्ता ने तत्काल निगम को पत्र भेजकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन 5 दिन बाद शनिवार तक विभाग ने यह कार्रवाई नहीं की। गुप्ता ने बताया ​ शासकीय अवकाश और वरिष्ठ अधिकारी के फिल्ड में रहने के काण अब तक आवेदन मार्क नहीं हुआ है। वरिष्ठ अधिकारी की स्वीकृति मिलने के तत्काल बाद निगम को पत्र भेजेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *