भास्कर संवाददाता | उज्जैन शहर में रविवार को राष्ट्रीय अवंतिका का सेवा सम्मान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ जैसे अनेक राज्यों से 100 से अधिक संस्थाएं आमंत्रित है। यह संस्थाएं अपने-अपने राज्यों में रक्तदान संबंधित सेवाएं दे रही हैं। आयोजन उज्जयिनी रक्त संचार समिति द्वारा देवास रोड स्थित आस्था गार्डन में दोपहर 11 से 3 बजे आयोजित होगा। इससे पहले घास मंडी से गार्डन तक जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम में रक्त दान शिविर लगने के साथ निशुल्क दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण एवं रक्त परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही देहदान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए प्रर्दशनी लगाई जाएगी। समिति ने गूगल फार्म द्वारा वेरिफिकेशन कर सम्मान के लिए यह संस्थाएं चयनित की है, जिसका उद्देश्य रक्त दान के महत्व को बढ़ाना और इस क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं को सम्मानित करना है।


