कोल्ड वेव की चेतावनी जारी:दूसरे दिन भी कोहरा, पारा 9.4 डिग्री, आज और गिरेगा तापमान

मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन सर्द रहा। सुबह कोहरा और ओस गिरी। ठंडक बरकरार रही। दिन में चली हवा के कारण मंगलवार को तापमान 5 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विभाग ने कोल्ड वेव की चेतावनी भी जारी की है। दरअसल शनिवार को धूप तीखी होने के बाद रविवार को अचानक कोहरा छाया। कोहरे और हवा के कारण तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई और 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 5 जनवरी को रिकार्ड किया गया था। 6 जनवरी को 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कोहरा और ठंडक बिलकुल सोमवार जैसी ही रही। दिन में धूप काफी देर बाद यानी दोपहर के करीब निकली। धूप के साथ हवा होने से धूप पूरा असर भी नहीं दिखा पा रही थी। इस बीच मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार को कोल्ड वेव चलने के संकेत दिए हैं। यानी सर्दी एक और पलटवार करने की तैयारी में है। मकर संक्रांति तक सर्दी अपने तेवर दिखाती रहेगी। 11-12 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी की भी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *