महासमुंद| ग्राम कोल्दा में 19 से 21 जनवरी तक तीन दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन होगा। मुख्य वक्ता बाराबंकी उत्तरप्रदेश से निष्ठा साहेब अपनी संत मंडली के साथ कबीर वाणी का बखान करेंगे। प्रतिदिन सुबह 10 से 1 बजे व दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रवचन होगा। उन्होंने सत्संग प्रेमियों से शामिल होने का अनुरोध किया है।


