कोल ब्लॉक के विरोध में 20 दिनों से धरना जारी, कंगाली की जयंती मनाई

भास्कर न्यूज | कोरबी चोटिया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का रुंगटा कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में बीजाडांड़ में 20 दिनों से धरना जारी है। मंगलवार को डॉ. मोती रावेन कंगाली की जयंती मनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बुढ़ादेव पेनठाना की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। डॉ. कंगाली ने गोंडवाना समाज, संस्कृति और इतिहास के संरक्षण के लिए कार्य किया है। उन्होंने समाज को जल, जंगल और जमीन की रक्षा, संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रखने का संदेश दिया। उनके जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए कार्यों को याद किया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कहना है कि रुंगटा कोल ब्लॉक के आवंटन को निरस्त करना चाहिए। ग्राम साहिन और सुखाबहरा के साथ अन्य स्थानों पर भी धरना प्रदर्शन जारी है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *