कोविड के समय सेवाएं देते हुए जान गंवाने वालों के परिवारों को एक्स ग्रेशिया ग्रांट दी

जालंधर| कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए स्वर्गवास हुए नगर निगम एवं नगर कौंसिल के 11 कर्मचारियों के परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से एक्स-ग्रेशिया सहायता राशि प्रदान की गई। पंजाब सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने सरकार की ओर से प्राप्त 50 लाख रुपये की ग्रांट प्रभावित परिवारों में वितरित की। इस अवसर पर ग्रेवाल ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने कोविड-19 के कठिन समय में अपनी सेवाएं देते हुए जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को उनका बनता हक देकर एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *