कोहरा व सर्द हवा से बढ़ी सर्दी; 2 डिग्री गिरकर 22.2 हुआ दिन का तापमान, रात का 8.8 दर्ज

पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम होते ही जिले में सर्दी का असर बढ़ने लग गया है। जिले में मंगलवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में दिन की शुरूआत कोहरे से हुई। कोहरे का असर कम होते ही उत्तरी-पश्चिमी हवा का दबाव बढ़ने लगा। दिन में धूप निकली, लेकिन हवा के कारण बेअसर रही। दोपहर बाद सर्द हवा चलने से ठंडक का असर तेज होने लगा। जिससे अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई। पिलानी मौसम केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *