बाड़मेर में कोहरे और सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार को बाड़मेर व बालोतरा जिले के ग्रामीण इलाका कोहरे के आगोश में रहा। इससे विजिबिलिटी कम हो गई। 100 मीटर की दूरी में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। तापमान भी गिरकर 10 डिग्री के पास पहुंच गया है। हवा चलने से लोगों में कंपकंपी छूट गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने के साथ तापमान गिरने की संभावना जताई है। सुबह से सर्द हवा चल रही है। बाड़मेर बालोतरा जिलों में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी कम हो गई। इससे नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसमान में हल्के बादल छाए। हवा की रफ्तार के बार फिर से शुरू होन से शीतलहर शुरू हो गई। 24 घंटों में फिर से सर्दी बढ़ गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शीतलहर 24 घंटों में एक बार फिर शुरू हो गई। इससे ठंडक बरकरार है। हवा एक बार फिर चलने से शीत लहर तेज हो गई है। रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी की वजह से बाजार में शाम होने के साथ ही लोग घरों की ओर लौट आते हैं। वहीं दूध, पकौड़ा व अन्य गर्म पेय पदार्थों की दुकानों पर शाम तक भीड़ लगी रहती है। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। समदड़ी कोहरे की आगोश में बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बा और आसपास का इलाका कोहरे के आगोश में है। विजिबिलिटी 100 मीटर से कम हो गई। लोगों ने सर्दी से बेचने के लिए अलाव व गर्म पदार्थों का सेवन कर बचने का जतन कर रहे हैं। कोहरे व सर्दी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। साल के अंतिम दिन में बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग ने साल के अंतिम दिनों में तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना हे। तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इनपुट : महावीर सेन समदड़ी


