कोहरे की आगोश में बॉर्डर, हाईवे पर विजिबिलिटी हुई कम:तापमान भी 2 डिग्री गिरकर पहुंचा 14 डिग्री, नए साल के साथ बढ़ेगी सर्दी

बाड़मेर में मंगलवार को बॉर्डर के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छा गया। इससे विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सर्दी का असर बीते दिनों की अपेक्षा बढ़ा है। सूरज की किरण निकलने के साथ कोहरा भी साफ हो गया। मंगलवार को रात का तापमान 14.8 डिग्री रहा है। वहीं सोमवार को दिन का तापमान 31 डिग्री रहा है। मौसम विभाग ने नए साल के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। दरअसल, दिसंबर माह में 5 साल में सबसे गर्म रहा है। आधे दिसंबर के बाद सर्दी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार सर्दी का असर कम है। सर्दी नही पड़ने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों की रबी की फसलों को हो रहा है। रविवार को प्रदेश में भी बाड़मेर सबसे गर्म था। सर्दी कमजोर होने से रबी फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। फसलों में कई तरह की बीमारियां पनप रही है। अगले दिनों में पारे में उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है। सोमवार रात को अचानक मौसम बदल गया। शीतलहर शुरू हो गई। रात को बीते दिनों की अपेक्षा सर्दी का असर ज्यादा रहा। वहीं मंगलवार को सुबह धोरीमन्ना, जसाई समेत ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। वहीं शहर में हल्का कोहरा रहा है। जैसे-जैसे सूरज की किरण तेजी होती गई वैसे-वैसे कोहरे का असर भी कम होता गया। वहीं पेड़-पौधों पर ओस की बूंद भी पड़ी नजर आई। रबी की फसलों में कीडे़ पड़ने शुरू हो गए। न्यू ईयर से कड़ाके की ठंड अगले दो दिनों में ठंडी हवा की वजह से तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 26 के बाद 2 दिन के लिए फिर से तापमान बढ़ेगा। इसके बाद न्यू ईयर पर तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस बार कड़ाके की ठंड जनवरी में पड़ेगी। इनपुट : दिनेश ढाका

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *