भास्कर न्यूज | जालंधर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण पिछले कई दिनों से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित था। कम दृश्यता के चलते रेलवे द्वारा रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों को अब फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से उन हजारों मुसाफिरों ने राहत की सांस ली है, जिन्हें मजबूरन सड़क मार्ग या अन्य महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था। रेलवे के अनुसार, कोहरे की स्थिति में सुधार को देखते हुए परिचालन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। जहां कई रद हुई ट्रेनों को वापस पटरी पर उतारा जा रहा है, वहीं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों के समय को पुनर्निर्धारित किया गया है। घने कोहरे के दौरान ट्रेनों की सुरक्षित गति सुनिश्चित करने के लिए ‘फॉग सेफ्टी डिवाइस’ का सहारा लिया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति जरूर जांच लें। ट्रेन का परिचालन और पुनर्निर्धारण 64551 लुधियाना से छेहरटा 29 जनवरी 12926 अमृतसर से बांदरा 29 जनवरी 15708 अमृतसर से कठिहार 29 जनवरी 22488 अमृतसर से दिल्ली 29 जनवरी 12411 चंडीगढ से अमृतसर 31 जनवरी 74641 जालंधर से अमृतसर 31 जनवरी 15707 कटिहार -अमृतसर 29 जनवरी 22488 अमृतसर -दिल्ली 31 जनवरी


