कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर:वाहन लेकर फरार हुआ ड्राइवर; एक की मौत, दो घायल

भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं टेंपो में बैठी एक महिला और एक व्यक्ति घायल हो गए। वाहन टेंपो में टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। कोहरे के कारण हुआ एक्सीडेंट गोविंद ने बताया कि मेरे पिता रामबाबू (65) निवासी गांव फरसो थाना बयाना आज सुबह दवा लेने के लिए आरबीएम अस्पताल आ रहे थे। सुबह के समय कोहरा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। रामबाबू टेंपो के साइड में बैठे थे। इसके अलावा टेंपो में एक व्यक्ति और एक महिला भी बैठी थी। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। घटना में दो लोग हुए घायल इस घटना में टेंपो में बैठी महिला सीमा और ज्ञान सिंह घायल हुए हैं। जिनका RBM अस्पताल में जारी है। वाहन टेंपो में टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। टेंपो के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *