कोहरे में सफर हुआ जानलेवा, 6 दिन में 3 हादसे हुए, इनमें 3 की मौत और 6 घायल

जिले में पिछले चार–पांच दिनों से सुबह के समय कोहरे का असर है। इसके चलते दृश्यता कम हो गई है और सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। कोहरे के कारण 6 दिन के भीतर हुए 3 सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग घायल हुए। कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह ग्राम बसंतपुर चौक के पास करीब 5.30 बजे हादसा हो गया। ट्रेलर वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राधेश्याम कहरा अपनी पत्नी अनुसुइया कहरा के साथ बाइक सीजी 11 एपी 3426 से ग्राम चिस्दा से अपने साढ़ू के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान बिर्रा से भठगांव की ओर जा रहे ट्रेलर वाहन सीजी 11 बीडी 0264 के चालक सुबह कोहरा होने के कारण देख नहीं पाया व तेज वाहन चलाते हुए सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनुसुइया कहरा के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं राधेश्याम कहरा के दाहिने पैर में चोट लगी। सुबह पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत रिगनी-खरौद। ग्राम कुरियारी में सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। विशाल 18 दिसंबर को गिरौदपुरी मेला देखने गया था। मेला देखने के बाद वह अपने मामा को छोड़ने मामा के गांव पचरी गया था। मामा को छोड़ने के बाद वह अपने गांव कुरियारी लौट रहा था। इसी दौरान सुबह उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि विशाल को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिले में हर साल सड़क हादसों में 200 से अधिक लोगों की जान जा रही है। इस वर्ष 11 महीनों में जिले में करीब 427 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 173 बाइक सवार हादसों के शिकार हुए। इन घटनाओं में 137 लोग घायल हुए, जबकि 76 बाइक चालकों की मौत हो गई। वर्ष 2024 में 180 बाइक सवार सड़क हादसों का शिकार हुए थे, जिनमें 74 बाइक सवार लोगों की मौत हुई थी और 149 लोग घायल हुए थे। वहीं वर्ष 2023 में 175 बाइक सवार हादसों में शामिल रहे, जिनमें 145 बाइक लोग घायल हुए और 65 से अधिक बाइक सवारों की सड़क हादसों में जान गई थी। ई-रिक्शा में बैठे लोग हादसे के शिकार हुए थे रविवार सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रही एक ई-रिक्शा घने कोहरे के कारण चालक का नियंत्रण नहीं रहा। ई-रिक्शा करनौद के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे से ई-रिक्शा में सवार सभी यात्री उछलकर सड़क पर अलग-अलग जगह जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सवारी घासी राम खूंटे की मौत हो गई ​थी। हर साल औसतन 200 बाइक सवार हादसे के शिकार कोहरे में हादसे से बचाव के उपाय, जल्दबाजी नहीं करें { कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए सामान्य गति से भी कम स्पीड में वाहन चलाएं। फॉग लाइट/लो बीम का उपयोग करें। हाई बीम लाइट का प्रयोग न करें, इससे सामने कुछ दिखाई नहीं देता। हमेशा लो बीम या फॉग लाइट चालू रखें। { अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में टक्कर से बचने आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी रखें। ओवरटेक करने से बचें। { सड़क किनारे खड़े वाहन आखिरी समय में दिखाई देते हैं, इसलिए सतर्क रहें। हॉर्न और इंडिकेटर का सही उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *