वर्ष 2025 की विदाई कोहरे के बीच हुई और नए साल 2026 का आगाज भी कोहरे के बीच होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 22.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़त के साथ 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। नमी के कारण छा रहा है कोहरा… मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार उत्तर पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वातावरण में भरपूर नमी है। इस कारण कोहरा अंचलभर छाए रहने की संभावना है।


