कोहरे से सर्दी बरकरार, तापमान 4 डिग्री गिरा

जिले में गुरुवार को तीसरे दिन भी कोहरा और ठिठुरन भरी सर्दी का प्रभाव जारी रहा। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। रात में शीतलहर का असर तेज रहा, हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से दिन में कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। गत वर्ष जिले में 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन इस बार तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट है। आगामी दिनों तापमान में बढ़ोतरी के अधिक आसार है। उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले तीन दिनों से सुबह कोहरा एवं तापमान में गिरावट है। किसानों का कहना है कि गत दिनों हुई मावठ एवं वर्तमान मौसम से फसलों को लाभ है। लेकिन कुछ जगह गत दिनों हुई ओलावृष्टि से कुछ नुकसान भी हुआ। लेकिन ये मौसम फसलों के लिए अधिकांश लाभदाय ही बना हुआ है। धूप निकलने एवं मौसम खुलने से फसलों को लाभ ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *