हनुमानगढ़ के कोहला में प्रस्तावित विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक राधेश्याम ने किया। यह सम्मेलन आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जागृत हिंदू शक्ति के तत्वावधान में 22 जनवरी को कोहला में आयोजित किया जाएगा। कोहला आश्रम के मठाधीश संत राजुनाथ इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे। पोस्टर विमोचन के अवसर पर राधेश्याम ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर समाज की सज्जन शक्ति द्वारा देशभर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य विश्व पटल पर हिंदू समाज को उसकी संगठनात्मक शक्ति से परिचित कराना है।
हनुमानगढ़ तहसील सह संयोजक विजय कुमार ने जानकारी दी कि तहसील क्षेत्र में कुल 10 हिंदू सम्मेलनों का आयोजन प्रस्तावित है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में हरजिंदर सिंह, अशोक, जयदीप, चंद्रभान, पवन, विकास भादू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


