अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने भिनाय के धातोला ग्राम में को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी परमेश्वर प्रजापत ने यह राशि प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने की एवज में मांगी थी। एसीबी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। एसीबी एसपी महावीर सिंह राणावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना भाटी के नेतृत्व में सीआई नरेन्द्र सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। खबर अपडेट की जा रही है… …………. पढें ये खबर भी… अजमेर में सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड:3.8 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, हाईवे पर कोहरा छाने से वाहनों की लाइट जलानी पड़ी अजमेर में सर्द हवाओं के साथ ठंड बढ़ गई है। यहां सुबह और शाम को ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। सर्दी इस कदर बढ़ी है कि एक दिन के अंदर न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है। आज सुबह 9 बजे तक हाईवे पर कोहरा छाया हुआ था, जिससे ट्रैफिक भी कम रहा। पूरी खबर पढें


