को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड की वार्षिक सभा संपन्न

बालोतरा | बालोतरा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। मुख्य व्यवस्थापक नरेंद्रसिंह महेचा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने कहा कि 62वीं वर्षगांठ की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत सरकार व राजस्थान सरकार किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ किसानों को अधिक से अधिक उठाने से किसान का जीवन परिमार्जित होगा। किसानों के लिए बाजरे की फसल महत्वपूर्ण मानी गई है। बाड़मेर व बालोतरा क्षेत्र में बाजरे की अधिकता से किसान लाभान्वित होते हैं। अध्यक्ष अखाराम चौधरी ने आम सभा का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कि संस्था के सदस्य मार्केटिंग सोसायटी से अधिक से अधिक सामग्री खरीद कर लाभ उठाए तथा संस्था को मजबूत बनाएं। डायरेक्टर बाबूलाल नामा ने कहा कि मार्केटिंग सोसायटी के लिए 10 बीघा भूमि राज्य सरकार से आवंटित करने का प्रस्ताव विधायक की उपस्थिति में रखा गया पर विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही भूमि आवंटन की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सदस्यों की उपस्थिति में गत आम सभा की कार्रवाई की कुश्ती की गई तथा वर्ष 2024-25 के लाभ वितरण की स्वीकृति पर विचार किया गया। साख सीमा का निर्धारण करने पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम में मार्केटिंग सोसायटी की उपाध्यक्ष जीव देवी, सानिया देवी, वेरीसाल सिंह राजपुरोहित, उदाराम विश्नोई, अंबाराम चौधरी, राणसिह महेचा, संचालक बाबूलाल नामा, मोटाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *