बालोतरा | राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला शाखा की ओर से प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सम्मेलन की प्रमुख व्यवस्थाएं तय की गई। स्वागत समिति, सम्मेलन कोष समिति, सम्मेलन संयोजन समिति, भोजन व्यवस्था समिति, आवास समिति का गठन किया गया। भोजन व्यवस्था पाटोदी ब्लॉक, आवास व्यवस्था बालोतरा ब्लॉक, टेंट व्यवस्था गिड़ा ब्लॉक, लाइट, साउंड व्यवस्था, माइक सेट व्यवस्था सिवाना ब्लॉक, स्वागत सामग्री व्यवस्था बायतु ब्लॉक, अल्पाहार, चाय, जलपान व्यवस्था बालोतरा को जिम्मेदारी दी गई।


