कौशलेंद्र-अग्रवाल के साथ 17 अफसर सचिव पद पर प्रमोट होंगे:आईएएस अधिकारियों की डीपीसी आज, राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की पदोन्नति की बैठक 12 को

मप्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के प्रमोशन की तैयारी हो गई है। वर्ष 2002, 2010, 2013, 2017 और 2022 बैच के अधिकारियों की डीपीसी 11 दिसंबर को होने वाली है। इसके ठीक अगले दिन यानी 12 दिसंबर को राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अफसरों के प्रमोशन के लिए बैठक होगी। डीपीसी की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी। इसमें अपर मुख्य सचिव रहेंगे। राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) में डिप्टी कलेक्टर से ज्वाइंट कलेक्टर और ज्वाइंट कलेक्टर से एडिशनल कलेक्टर के पद पर प्रमोशन होगा। विभाग में सभी नामों की स्क्रूटनी हो गई है। 2010 की लिस्ट में 20 अफसर, इनमें से तीन डेपुटेशन पर राज्य से बाहर वर्ष 2010 बैच में 20 आईएएस अफसर हैं। इनमें से तीन डेपुटेशन पर राज्य से बाहर हैं। इनमें गणेश शंकर मिश्रा व षणमुग्घा प्रिया मिश्रा इस समय लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडेमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में पदस्थ हैं, जबकि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री में तन्वी सुंदरीयाल डायरेक्टर हैं। लिहाजा 2010 बैच के 17 अधिकारी सचिव पद पर प्रमोट होंगे। इनमें भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल, उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह, ट्रेजरी कमिश्नर भास्कर लक्षकार, कमिश्नर फूड कर्मवीर शर्मा, सीपीआर दीपक सक्सेना और हेल्थ कमिश्नर तरुण राठी समेत अ​न्य अधिकारी इसमें शामिल हैं। सेलवेंद्रम बनेंगे पीएस : सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) के सचिव व 2002 बैच के अधिकारी एम सेलवेंद्रन प्रमुख सचिव बनेंगे। इनके बैच में सिर्फ दो ही अधिकारी हैं। दूसरे अजीत कुमार चूंकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति मिलेगी। कामकाज बदलेगा : सूत्रों का कहना है कि 2010 बड़ा बैच है। इसके सचिव होने के बाद विभागों में स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की संख्या बढ़ जाएगी। सचिव पद पर प्रमोशन के बाद प्रशासनिक स्तर पर कामकाज में बदलाव भी हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *