कौशिक छाबड़ा बनेंगे यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अमृतसर | युवा नेता कौशिक छाबड़ा को राष्ट्रीय मानवाधिकार वेलफेयर एसोसिएशन के यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन राजकुमार खोसला ने दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन समाज सेवा के कार्यों को और गति देने के लिए विस्तार कर रही है। इसी क्रम में 13 जुलाई रविवार को शाम 4 बजे हेरिटेज क्लब, टेलर रोड में समारोह होगा। समारोह में कौशिक छाबड़ा को समाज के प्रति उनकी सेवा और लगन को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। समारोह में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन गुप्ता और निदेशक डॉ. एचएस नागपाल मुख्य अतिथि होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *