अमृतसर| मानसून का मौसम बच्चों के लिए बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। ईएमसी क्रेडल अमृतसर की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखजीत कौर ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को वायरल संक्रमण, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड, पेट की गड़बड़ी और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं जल्दी घेर लेती हैं। इसलिए उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। डॉ. कौर ने कहा कि सबसे जरूरी है सफाई। बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें ताजे फल, हरी सब्जियां, नींबू, आंवला और संतरा खिलाएं। डॉ. कौर ने बताया कि ईएमसी क्रेडल अमृतसर में बच्चों की जांच, टीकाकरण और इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।


