भास्कर न्यूज | रामगढ़ श्रीश्याम दीवाने परिवार रामगढ़ की ओर से द्वादश पर प्रभु श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। गोला रोड के सत्यनारायण मंदिर में दरबार में मंदिर पुजारी मदन मोहन शर्मा और विष्णु शर्मा ने यजमान राहुल शर्मा व उनकी पत्नी खुशबू शर्मा को पूजा कराई। वहीं, वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारे के बीच ज्योत प्रज्वलित की गई। पूजन और ज्योत प्रज्वलित के बाद महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने ज्योत पूजन की। दरबार में भक्तों ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया। भक्तों ने परिवार की सुख शांति समृद्धि की कामना की। यहां, दरबार में श्याम भक्त आशीष गुप्ता, मिथिलेश सिंह, ध्रुव सिंह, संतोष सिंह, मनीष अग्रवाल, निखिल गोयल, सुनील प्रसाद सहित दो नन्ही बच्ची अवंतिका व करुणा ने भजनों की भेंट से हाजिरी लगाई। भक्तों ने क्यों घबराऊ मैं मेरा तो श्याम से नाता है… प्रभु श्रीश्याम बाबा के लिए हर जन्म में सांवरे का साथ चाहिए सिर पर दीनानाथ आपका हाथ चाहिए…, किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार… आदि भजनों से रिझाया। देर रात तक भजनों से सराबोर होकर भक्त झूमते रहे। दरबार में प्रभु श्रीश्याम को प्रसाद का भोग लगाया गया। पूजन, आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। दरबार में अनिल मित्तल, रवि अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, उज्ज्वल बेरलिया, पूनम अग्रवाल, प्रीति सिंह, स्वाति गुप्ता सहित अनेक भक्त शामिल थे।


