क्रब से लाश निकालने और चर्च में तोड़फोड़ का विरोध:कांकेर में क्रिश्चन समुदाय ने घेरा कलेक्ट्रेट, दोषियों पर कार्रवाई-शव दफनाने जमीन की मांग

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार को क्रिश्चन समुदाय ने क्रब से लाश निकालने और चर्च में की गई तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन किया। 300-400 लोगों ने पहले मेला भाटा मैदान में सभा किया। इसके बाद रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में लगातार शव के कफन-दफन को लेकर विवाद हो रहा है। चर्च में तोड़फोड़ की जा रही है और शवों को बाहर निकाला जा रहा है। शव दफनाने के लिए जमीन की मांग उनकी मांग है कि जामगांव में हुई तोड़फोड़ के मामले में शामिल लोगों पर केस दर्ज किया जाए। साथ ही मुआवजा दिया जाए और क्रिश्चन समुदाय के लोगों को शव दफनाने के लिए जमीन दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 20 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। ब ये है पूरा मामला दरअसल, जामगांव निवासी सोमलाल राठौर (40) की 26 जुलाई 2025 को मौत हो गई थी। परिवार वालों ने 27 जुलाई को ईसाई रीति-रिवाज से गांव में अपनी जमीन पर दफन कर अंतिम संस्कार कर दिया। 27 जुलाई को जब ग्रामीणों को पता चला कि ईसाई रीति-रिवाज से शव को गांव में दफनाया गया है, तो विरोध शुरू हो गया। 28 जुलाई को 500-1000 की भीड़ जामगांव में स्थित चर्च पहुंची। चर्च में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। कुछ लोग घर की दीवार पर चढ़कर तोड़फोड़ की। चर्च में मौजूद सामानों को बाहर निकालकर फेंक दिया गया। घरों में भी घुसकर तोड़फोड़ की गई। मृतक के बड़े भाई बोले- हत्या कर दफनाई गई लाश मृतक के बड़े भाई भुनेश्वर राठौर का कहना था कि सोमलाल ने 3 साल पहले ही हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था। भाई की हत्या की गई है। उन्हें अपने अपने भाई की बीमारी से मौत होने पर भरोसा नहीं है। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें… एक तरफ भिलाई में धर्मांतरण को लेकर ननों को हिरासत में रखने का मसला गरमाया हुआ था तो दूसरी तरफ कांकेर में चर्च में तोड़फोड़ चल रही थी। यहां ईसाई व्यक्ति के शव को गांव में दफनाने पर सोमवार को बवाल हुआ। 500-1000 की भीड़ ने चर्च में और घरों में तोड़फोड़ की। घरों से बर्तनों और सामानों को निकालकर बाहर फेंक दिए। तोड़फोड़ करने का वीडियो भी सामने आया है। मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *